प्रमुख सचिव ने अटल बिहारी बाजपेयी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ 17 दिसम्बर। प्रमुख सचिव संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम की अध्यक्षता में आज आगामी 25 दिसम्बर, 2020 को भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयन्ती पर लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा संबंधित अधिकारियों के साथ की गयी।

     प्रमुख सचिव ने भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी की लोकभवन परिसर में स्थापित प्रतिमा की साफ-सफाई एवं पुष्पों से सजावट तथा लोकभवन परिसर की साफ-साफाई एवं सजावट की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने अधिकारियों को लोकभवन स्थित प्रेक्षागृह एवं प्रदर्शन की सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से करने के निर्देश दिये। प्रमुख सचिव ने जनपद आगरा के बटेश्वर में प्रस्तावित मा0 अटल बिहारी बाजपेयी की 3डी सांस्कृतिक संकुल के वर्चुअल शिलान्यास एवं उसके वेबकास्ट की समुचित व्यवस्था समय से करने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को अटल जी की कविताओं को म्यूजिक सिस्टम द्वारा बजाने की भी आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार सप्ताह में एक दिन मा0 अटल जी की प्रतिमा के दर्शन के लिए दर्शकों हेतु खोलने की भी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये।

     बैठक में सांस्कृति, लोक निर्माण, लोक भवन सचिवालय, जिला विद्यालय निरीक्षक, सूचना एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।- अशोक कुमार