राज्यपाल ने पत्रकार निधन पर शोक व्यक्त किया

 

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 21 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने दैनिक भास्कर के संस्थापक व झांसी संस्करण के प्रधान सम्पादक महेश प्रसाद अग्रवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि महेश प्रसाद मृदुभाषी, ऊर्जावान एवं सरल व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन से प्रिंट मीडिया में अपूर्णीय क्षति हुई है। उन्होंने कामना की कि ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करे तथा उनके परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।