सपाइयों ने किसानों के समर्थन में धरना दिया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ 14 दिसम्बर। सपाअध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देषानुसार आज किसानों की समस्याओं के समर्थन में जिला/महानगर समाजवादी पार्टी संयुक्त रूप से सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा अहिंसात्मक किसान धरना कार्यक्रम जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’, महानगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित, जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान एवं महानगर महासचिव सौरभ यादव के नेतृत्व में हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने भागीदारी निभाई।

शांतिपूर्ण धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने कहा कि सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल वापस लिया जाना चाहिए, क्योंकि इससे किसान बर्बाद हो जायेगा और उसे अपनी फसल का उचित मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। गन्ना किसानों का हजारों करोड़ रूपये का भुगतान सरकार द्वारा नहीं हो रहा है। साथ ही धान के किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से भी कम दामों पर धान बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों की फसलों को आवारा पशु चर रहे हैं।  

धरने के दौरान विधायक अम्ब्रीष सिंह पुष्कर, पूर्व विधायक इन्दल रावत, गोमती, पूर्व मंत्री राम सिंह राणा,  के0के0 गौतम, देवकली प्रसाद रावत, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनुराग यादव, राजबाला रावत, शिवशंकर सिंह ‘शंकरी’, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, नागेन्द्र सिंह यादव, पूर्व जिला महासचिव राशिद अली, पूर्व प्रदेश सचिव रामसागर यादव, विजय यादव, दिनेष सिंह, वीर बहादुर सिंह, इरशाद अहमद गुड्डू,  रियाज़ अहमद,अरमान खान, पूर्व राष्ट्रीय सचिव मु0सिंह यूथ ब्रिगेड नागेन्द्र सिंह, वरिष्ठ नेता मनोज यादव, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’,  जिला/महानगर के साथ कार्यकर्ता किसानों के समर्थन में हो रहे धरने में उपास्थित रहे।