केशव मौर्य ने अधिकारियों को कार्यों की मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिए

 


वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ 19 दिसंबर। उ0प्र0 शासन द्वारा केन्द्रीय मार्ग निधि योजना के अन्तर्गत पुनर्वैधिकरण से आच्छादित विभिन्न जनपदों के 12 कार्यों हेतु रू0 26 करोड़ 96 लाख 84 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-12 द्वारा जारी किया गया है।

         इन 12 कार्यों में जनपद सुल्तानपुर व गोरखपुर में 02-02, अमेठी, फिरोजाबाद, बुलन्दशहर, रामपुर, प्रतापगढ, मिर्जापुर, बलिया तथा बस्ती में 01-01 कार्य सम्मिलित हैं। जारी शासनादेश में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि केन्द्रीय मार्ग निधि योजनान्तर्गत भारत सरकार से प्राप्त होने वाली धनराशि का शत-प्रतिशत प्रतिपूर्ति प्राप्त किये जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही की जाय।

         उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।