बाल गायिका विदुषी के दो भजन हुए लांच


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
जलालपुर(जौनपुर)। त्रिलोचन महादेव निवासिनी बाल गायिका विदुषी वर्मा के हिंदी भजन एल्बम 'मन भज ले कृष्ण कन्हैया' एवं देवी गीत 'हे जग जननी संकट हरनी 'का ऑडियो यूट्यूब पर रिलीज हुआ। जिसे श्रोताओं के द्वारा काफी सराहा और पसंद किया जा रहा है। दोनों भजन 'वंदन' भक्ति चैनल ने रिलीज किया है।
         इन भजनों को जाने-माने गीतकार राजपति चतुर्वेदी ने लिखा है। उक्त दोनों भजनों को संगीत राजूल चौधरी एवं कंपोज अंकित चतुर्वेदी ने किया है। विदित हो कि विदुषी के कई अन्य भजन पहले से ही यूट्यूब पर जारी हो चुके हैं। जिसके लिए उन्हें 'अथ भक्ति 'सम्मान से नवाजा जा चुका है। हाल ही में वाराणसी में विदुषी को श्री बिहारीपुर मठ काशी के महंत स्वामी जय किशनपुरी महाराज एवं इंस्पेक्टर डॉ आशुतोष तिवारी ने उन्हें अंगवस्त्रम एवं रुद्राक्ष की माला देकर सम्मानित किया।