लोक निर्माण विभाग आवंटित धनराशियो का उपयोग 30 मार्च तक पूरा करे - केशव मौर्या

 

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 

लखनऊ 23 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य सड़क निधि के तहत विभिन्न जनपदों के 146 चालू कार्यो हेतु रू 01 अरब 03 करोड़ 53 लाख 74 हजार की धनराशि का आवंटन किया गया है ।इस संबंध में आवश्यक शासनादेश उत्तर प्रदेश शासन ,लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी किया गया है।

      जारी शासनादेश में प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष ,लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि वह आवंटित धनराशि का उपयोग 30 मार्च 2021 तक प्रत्येक दशा में कराना सुनिश्चित करें तथा  कार्य संपादन के अनुरूप उपयोगिता प्रमाण पत्र शासन को 30 अप्रैल 2021 तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह समस्त कार्य निर्धारित एवं अनुमोदित मानको एवं विशिष्टयो के अनुरूप संपादित करायें और यह भी सुनिश्चित किया जाए कि जिन प्रयोजनों के लिये धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई है ,वह  उन्ही प्रयोजनों पर व्यय की जाए।