शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से निर्माण हेतु 159.08 लाख अवमुक्त

 

लखनऊ15 दिसम्बर। उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से जनपद हमीरपुर में 02 मार्गों नवनिर्माण हेतु रू0 01 करोड़ 59 लाख 08 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इन कार्यों की कुल लागत रू0 03 करोड़ 18 लाख 18 हजार है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-1 द्वारा जारी किया गया है।

इस धनराशि से जनपद हमीरपुर में कपसा से अछरौड सम्पर्क मार्ग के छूटे भाग का नवनिर्माण तथा खण्डेह से रतवा चैराहा तक सम्पर्क मार्ग के छुटे भाग का नवनिर्माण किया जायेगा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।