शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से निर्माण कार्यों हेतु रू0 106.85 लाख धन अवमुक्त

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ 18 दिसंबर। उ0प्र0 शासन द्वारा राज्य सड़क निधि से विभिन्न जनपदों के 06 मार्गों के निर्माण कार्यों हेतु रू0 01 करोड़ 06 लाख 85 हजार की धनराशि अवमुक्त की गयी है। इस सम्बन्ध में आवश्यक शासनादेश उ0प्र0 शासन लोक निर्माण अनुभाग-1 द्वारा जारी किया गया है।

इन 06 चालू कार्यों में जनपद प्रतापगढ़, फतेहपुर व अम्बेडकर नगर में 02-02 कार्य सम्मिलित हैं तथा इन कार्यों हेतु रू0 02 करोड़ 13 लाख 71 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति उ0प्र0 शासन द्वारा प्राप्त हुयी है। 

जारी शासनादेश में प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया है कि उक्त कार्य पूर्व में किसी अन्य योजना में स्वीकृत न हो एवं कार्य की द्विरावृत्ति न होने पाय। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा कार्य ससमय पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किया जाय।