योगी आदित्यनाथ ने चित्रगुप्त जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी


वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
 लखनऊ 16 नवंबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रगुप्त जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की जयन्ती अच्छे कर्म करने की प्रेरणा प्रदान करती है।