विश्व स्वास्थ्य संगठन ने प्रदेश सरकार के कान्टैक्ट टेªसिंग माॅडल की तारीफ की - नवनीत सहगल


वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
 लखनऊ 14 नवंबर। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कम हो रहा है। दिल्ली से लगे प्रदेश के सीमावर्ती जनपदों में कोरोना संक्रमण के केस न बढ़े इसलिए वहां पर विशेष सावधानी बरती जा रही है। प्रदेश सरकार ने पश्चिमी जनपदों में टेस्टिंग बढ़ा दी है। गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार की तारीफ की है अन्य राज्यों विशेषकर दिल्ली के मुकाबले में उत्तर प्रदेश में बेहतर व्यवस्था हो रही है। इसके साथ-साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कान्टैक्ट टेªसिंग का माॅडल अपनाया गया था उसकी भी तारीफ की है और बाकी प्रदेशों और अन्य देशों से भी कहा गया है कि उसी प्रकार कान्टैक्ट टेªसिंग किया जाये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में यह काम किया जा रहा है। प्रत्येक दिन इसकी समीक्षा की जाती है कि किस प्रकार संक्रमण को कम किया जाय। संक्रमण कम हुआ है इसलिए प्रदेश में हाॅट स्पाॅट और कन्टेनमेंट जोन में भी गिरावट आई है।
     उन्होंने बताया कि कल अयोध्या में दीपोत्सव का मनाया गया। कोविड-19 के चलते समुचित व्यवस्था के साथ दीपोत्सव मनाया गया। सभी लोग अपने घरों से भी इस दीपोत्सव कार्यक्रम से जुड़े थे और अभी जुड़ सकते हैं ूूूण्अपतजनंसकममचवजेंअण्बवउ यह वेबसाइट लाॅन्च की गयी है। घर बैठकर आॅनलाइन दीपोत्सव में भाग ले सकता है और अपना जो दीया है वर्चुअल है जला सकता है। सभी से अनुरोध है कि प्रतिबन्धों के चलते अपने घर से ही आॅनलाइन दीया जलाएं। अधिक से अधिक संख्या में लोग दीया जलाएंगे, तो वह भी एक तरह का गिनीज वल्र्ड रिकार्ड होगा। उन्होंने बताया कि कल अयोध्या में 06 लाख 07 हजार से अधिक दीये जलाकर गिनीज वल्र्ड रिकार्ड में एक नया रिकार्ड बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी और हमारी तरफ से प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। सभी से अनुरोध है कि कोविड-19 प्रोटोकाल के अधीन ही दीपावली मनाएं।
      श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां और अधिक तेजी से बढ़ें, इसके लिए प्रदेश सरकार निरन्तर प्रयास कर रही है। इसके अतिरिक्त रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए तथा आर्थिक गतिविधियां को और बढ़ाने के लिए सरकार के प्रोत्साहन से नई एम0एस0एम0ई0 इकाइयां खुल रही है। प्रदेश में अद्यतन 4.37 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रू0 10,850 करोड के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। प्रदेश में नये उद्योगों, की स्थापना के लिए 6 लाख 30 हजार नई एम0एस0एम0ई0 इकाइयांें को बैकों द्वारा लगभग 18,348 करोड़ रूपये का ऋण दिया गया है। इन ऋणों को और इसके अतिरिक्त ऋण वितरण कराने का अभियान चल रहा है इसके लिए आॅनलाइन ऋण वितरण मेला मा0 मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से आयोजित कराया जायेगा। नई इकाइयों के स्थापना से 25 लाख नये रोजगार मिले। अन्य क्षेत्रों में उद्योगों, रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। सरकार जल्दी ही एक मिशन रोजगार प्रारम्भ करने वाली है। इसके अन्तर्गत प्रत्येक विभाग द्वारा एक रोजगार प्लान बनाया जायेगा कि वो अपने विभाग के अन्तर्गत प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कितने रोजगार सृजित कर सकते हैं और वो कितना उसको सृजित करें ताकि प्रदेश में रोजगार के अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित कर युवाओं को रोजगार का अवसर दिया जाये।
     उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा निरन्तर धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान व मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। धान और मक्का की खरीद का भुगतान 72 घंटे के अन्दर सुनिश्चित किया जाये। मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी है कि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न होे तथा क्रय केन्द्र सुचारू रूप से कार्य करे। अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा लापरवाही करने पर उनके विरूद्ध कार्यवाही की गयी है तथा शिकायत मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को निलम्बित भी किया गया है। धान क्रय केन्द्र पर शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी होगी। धान क्रय केन्द्रांे पर जिलाधिकारी द्वारा निरन्तर अनुश्रवण तथा आकस्मिक निरीक्षण करे। अब तक किसानों से 110.18 लाख कु0 धान की खरीद की जा चुकी है। जो पिछले वर्ष से लगभग 02 गुना अधिक है। अब तक किसानों से 90 हजार कुन्तल मक्का की खरीद की जा चुकी है।
       प्रदेश के प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अलोक कुमार ने कहा कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,25,656 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 1,69,67,468 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 2301 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 23,367 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 4,79,182 कोविड-19 से ठीक होकर पूर्ण उपचारित हो चुके है। प्रदेश में कोविड-19 रिकवरी रेट 93.97 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने बताया कि आज आर0टी0पी0सी0आर0 के माध्यम से 60,059 कोविड-19 की टेस्टिंग की गयी है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के अवसर पर लोगों को विशेष सर्तकता बरतने की आवश्यकता है। ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 2,799 चिकित्सीय परामर्श लिए हैं। अब तक कुल 2,09,847 लोग चिकित्सीय परामर्श ले चुके हैं। उन्हांेने बताया कि पिछले वर्ष 01 अक्टूबर से 14 नवम्बर, 2019 तक 29,415 मेजर सर्जरी की गयी है, इसी अवधि में इस वर्ष 01 अक्टूबर से 14 नवम्बर, 2020 तक 28,149 मेजर सर्जरी की गयी है। उन्होंने बताया कि सभी लोग मास्क का प्रयोग करंे, हाथ धोते रहे, भीड-भाड़ वाले इलाके में सोशल डिस्टेसिंग का पालन अवश्य करें। - इंजेश सिंह