पुलिस कमिश्नर ने सुबह-सुबह घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया


वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 21 नवंबर। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने सुबह-सुबह छठ पूजा के आयोजन पर घाटों पर स्वम पहुचकर घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। उन्होंने आवागमन को सुगम बनाये रखने हेतु व अन्य प्रबन्धन प्रणाली को प्रभावी बनाये रखने हेतु सम्बंधित को निर्देश दिये। छठ पर्व पर लखनऊ के प्रमुख घाटों तथा आवागमन को सुगम बनाये रखने वाले वे पॉइंटों को भी चेक किया गया।



         पुलिस विजबिल्टी को अधिक से अधिक बनाये रखने हेतु सम्बंधित को दिशा निर्देश दिए। साथ ही सीपी ने आसपास बैरिकेटिंग में लगे पुलिस बल का भी निरीक्षण किया। सीपी ने घाटों के आसपास लगने वाले सांस्कृतिक पंडाल के आसपास महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी व गुंडा दमन दल की प्रभावी कार्यप्रणाली को भी चेक किया। किसी प्रकार की छोटी/बड़ी व अन्य किसी प्रकार की घटना अभी तक घटित नही हुई, इसको प्रभावी बनाये रखने हेतु सख्त आदेश दिए। पूर्व में भी सीपी द्वारा घाटों के आसपास एसडीआरएफ के जवानों की भी तैनाती व गोताखोरो को भी घाटो की निगरानी करते रहने का आदेश दिया गया था