पं0 जवाहर लाल नेहरू जयन्ती प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बड़े श्रद्धा और आदर के साथ मनायी गयी

वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
 लखनऊ 14 नवंबर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पं0 जवाहर लाल नेहरू की जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बड़े श्रद्धा और आदर के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पं0 जवाहर लाल नेहरू के प्रति अपने श्रृद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया।
       इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज की परिस्थितियों में पं0 जवाहर लाल नेहरू के विचारों को आगे बढ़ा कर ही भारत को मजबूत एवं सुदृढ़ बनाया जा सकता है और उनकी सामाजिक समरसता एवं सद्भावनाओं के सिद्धान्तों से ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है।
      पं0 नेहरू ने जहाॅं देश की आजादी के आन्दोलन में अपना अप्रतिम योगदान दिया वहीं आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में एक महान सुविधा सम्पन्न और गौरवशाली राष्ट्र बनाने के लिए मजबूत भारत की नीव तैयार की। उन्होंने भारत के हर क्षेत्र में चाहे शिक्षा हो या कृषि, रक्षा हो या औद्योगिक विकास प्रत्येक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित किया इसी का परिणाम है कि आज भारत चहुॅंमुखी विकास में दुनिया के श्रेष्ठतम पायदान पर खड़ा है। देश में जो कुछ भी बताने लायक, दिखाने लायक है वह सबकुछ पं0 जवाहरलाल नेहरू के विशाल सोच का नतीजा है।
      कार्यक्रम में मुख्यरूप से उत्तर प्रदेश कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता उबेदउल्ला नासिर, रफत फातिमा, बृजेन्द्र कुमार सिंह, उ0प्र0 कांग्रेस जनव्यथा समिति के सचिव संजय शर्मा, महानगर कंाग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान, राजेश काली, श्री एफ.ए.एस. चर्चिल, इरशाद अली, उ0प्र0 कंाग्रेस अनु0 जाति विभाग के उपाध्यक्ष तरूण रावत, गोविन्द सिंह, अजय चन्द चैबे, हरिशंकर वर्मा, अयूब सिद्दीकी, रवि मिश्रा, राकेश पाण्डेय, सोम विकल सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।