विकास नगर पुलिस ने चोरी के सामान सहित 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया

वेब वार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 4 अगस्त। साफ-सुथरी छवि वाले पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत कुमार पांडे के दिशा निर्देश में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ अभियान में विकास नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
        एसएचओ विकासनगर ऋषि देव सिंह के नेतृत्व में विकास नगर पुलिस ने 2 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए विशाल सिंह व सर्वेश कश्यप शातिर किस्म के लुटेरे हैं, चैन स्नैचिंग के साथ-साथ बड़ी चोरियां करने में भी माहिर हैं। पकड़े गए दोनों लुटेरों के पास से चोरी के 7 मोबाइल गैस सिलेंडर एक एलईडी टीवी समेत काफी सामान बरामद किया गया है। पकड़े गए दोनों लुटेरों के पास से एक देसी तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।
     पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ लखनऊ में करीब आधा दर्जन आपराधिक मुकदमा पंजीकृत है। दोनों शातिर किस्म के लुटेरे हैं और बड़ी घटनाओं को अंजाम देते थे पुलिस इनका अन्य जनपदों में भी आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाने वाले टीम में उप निरीक्षक महेंद्र यादव, नरेश चंद्र यादव हेड कांस्टेबल संजय राय, राजनाथ यादव और क्राइम के क्षेत्र में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले कांस्टेबल सत्य प्रकाश की अहम भूमिका रही है।