सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं संगठनात्मक बैठक संपन्न 

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 13 अगस्त। जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं संगठनात्मक बैठक आज यहां जे0पी0 लान, सरोजनीनगर में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रभारी लखनऊ रमेश कुमार शुक्ल तथा मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी मौजूद रहे।
      बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं आगामी पंचायत चुनाव को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने ब्लाक कमेटियों एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को और तेजी के साथ जोड़ने व मजबूत बनाने की अपील की। उन्होने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव में उतरेगी और कार्यकर्ताओं को अभी से इसके लिए जुटना होगा।
     बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी के अलावा रमेश शुक्ला, सुनील दुबे, दिनेश तिवारी, श्याम विहारी पांडेय, संजय सिंह, बचान यादव, अमिनेद्र यादव, राजमणि शुक्ला, श्रीमती माया चैबे, मोहम्मद हलीम, अकबर खान, भूपेंद्र तिवारी, गौरी पांडेय, विजय बाजपेयी सहित कई कांग्रेस जन सम्मिलित हुए।