रैन बसेरे में बेघर लोगो के साथ फैराया गया तिरंगा
 

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा

लखनऊ, 15 अगस्त। देश का हर नागरिक महत्पूर्ण है और देश सभी लोगो की शान है। चाहे गरीब हो, लाचार हो, विकलांग हो, बेघर से लेकर महलो में भी रहने वाले सभी को देश एक ही नज़र से देखता है।  

        देश को सम्मान और अपनी आजादी के 74वे साल को मनाते हुए उम्मीद संस्था ने जियामऊ रैन बसेरे में मजदूरो के बच्चों के हाथों से झंडा रोहण कराया। इस कार्यक्रम में सोशल डिस्टनसिंग का पालन करते हुए बहुत कम लोगो के साथ आज़ादी का दिवस मनाया गया। कार्यक्रम से अमित कुमार (अपर नगर आयुक्त लखनऊ),  राकेश चैत्री (प्रिंसिपल क्राइस्ट चर्च कॉलेज,लखनऊ), श्रीमती उषा अवस्थी (अध्यक्षा उम्मीद संस्था) एवं आदित्य कुमार अवस्थी (सदस्य उम्मीद संस्था) अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने अपने विचारों को सांझा किया एवं आज के दौर में सभी को योगदान देश के लिए देने के लिए प्रेरित किया। संस्था द्वारा अच्छे कार्य करने वाले दो केअर टेक्र्स श्री शिवाकांत और दीपक को सम्मानित किया गया।               कार्यक्रम में संस्था की सदस्या सूची अग्रवाल, एस0पी0पांडेय, राजेश शर्मा, अखिल मिश्रा, हैदर अली, रोहित कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रियांक गुप्ता एवं अन्य सभी केअर टेकर्स एवं साथीगण उपस्थित रहे एवं आज़ाद हिंद फौज से शरद शुक्ला भी उपस्थित रहे।

           कार्यक्रम का संचालन बलबीर सिंह मान, आराधना सिंह (उप सचिव उम्मीद संस्था) एवं रमेश वर्मा (कोषाध्यक्ष उम्मीद संस्था) द्वारा किया गयं कार्यक्रम के पश्चात सभी उपस्थित साथियो को लंगर सेवा और लड्डू भी परोसा गया।