खुर्रम नगर आदर्श व्यापार मंडल ने चीनी उत्पादों की होली जलाई 


वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/ अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 10 अगस्त। आदर्श व्यापार मंडल के बैनर तले चीनी सामान के आयात एवं बिक्री ना करने का संकल्प लेकर खुर्रम नगर आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारीगणों ने विकासनगर मोड़ पिकनिक स्पॉट रोड खुर्रम नगर पर चीनी झालर मोबाइल व अन्य उत्पादों की होली जलाई।



       ज्ञात हो की कल आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सभी व्यापारियों को चीनी सामान के आयात एवं बिक्री ना करने का शपथ दिलाया था। आज के इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष उमेश सनवाल, पूर्व अध्यक्ष सर्वेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन वर्मा, महामंत्री आशीष कुमार कटियार, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार मोर्य, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौहान, धर्मेंद्र वैश्य शेरू सहित सभी पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे।