केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश सी. अंगड़ी ने वेबनार द्वारा नमो ऐप वोलेंटियर्स से बात किया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ। रेलराज्य मंत्री के निजी सहायक प्रियांशु तिवारी ने बताया कि केंद्रीय रेल राज्यमंत्री सुरेश सी. अंगड़ी ने #NAMOAppVirtualMeet के माध्यम से नमो ऐप वोलेंटियर्स से बात किया एवं उन्होंने कहाँ की "नमो ऐप पर जो भी जानकारी उपलब्ध है वो विश्वसनीय होती है। ये जानकारी देश से सम्बंधित होती है और नमो ऐप के लिए देश सर्वप्रथम है।” - 
अपने सम्बोधन में उन्होंने कहाँ कि " मा० प्रधानमंत्री जी ने पूरे विश्व को योग दिवस के माध्यम से एकजुट कर दिया है। उसी प्रकार से देश के सभी ज़िलों को भी रेल के माध्यम से जोड़कर, प्रधानमंत्री जी पूरे भारत को एकजुट किया है।” 
      रेल राज्यमंत्री द्वारा आज सायं अपनी वार्ता के दौरान काशी स्टेशन के संवर्द्धन के प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त कर लखनऊ मंडल उ0रे0 के रेलकर्मियों का उत्साह वर्धन भी किया एवं देश सभी रेलवे कर्मचारियों को वारियर्स के तरह काम करने पर उनको बधाई भी दिए।