अखिलेश यादव ने नेता सुरेन्द्र प्रकाश गोयल के निधन पर गहरा शोक जताया 


वेबवार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 14 अगस्त। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजियाबाद के जनप्रिय नेता सुरेन्द्र प्रकाश गोयल के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
    सुरेन्द्र गोयल विधायक तथा लोकसभा सदस्य रहे थे। कोरोना संक्रमण के कारण उनका निधन हुआ है।
    अखिलेश यादव ने सुरेन्द्र गोयल के बेटे सुशान्त गोयल से बात कर उन्हें सांत्वना दी।