शतायु हो अखिलेश, बने पुनः मुख्यमंत्री - सरिता यादव  


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 01 जुलाई। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 47वे जन्मदिन के अवसर पर सरोजनी नगर विधानसभा स्थित बरगवां गांव में में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरिता यादव ने अपने आवास पर परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर 


अखिलेश यादव का जन्मदिन बहुत ही धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर सरिता यादव सहित सभी ने अखिलेश के शतायु होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और वह पुनः मुख्यमंत्री बने ऐसी कामना किया। इस अवसर पर सरिता यादव ने बच्चों में फलों का भी वितरण किया। 



     इस कार्यक्रम में सरिता यादव के पति देशराज यादव उनके परिवार के लोगोंं के साथ प्रदेश सचिव मधु यादव, मीना जयसवाल, रश्मि यादव, संदीप यादव, सरवरी बानो, शमीम बानो, माया वर्मा, बंदना वर्मा, चंदा वर्मा, फरीदा खातून, पूनम यादव आदि ने भाग लिया।