एस0टी0एफ० : अपहरण में वांछित 1,00,000/- का इनामी  गिरफ्तार

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
मथुरा 30 जुलाई। दिनांक 30-07-2020 को एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को थाना हाईवे, मथुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 71/2020 धारा-364ए भादवि में वाॅछित एवं रू0 1,00,000/- (रू0 एक लाख) पुरस्कार घोषित कुख्यात अपराधी महेश पुत्र रधुनाथ  को जनपद मथुरा से गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। 
अभियुक्त का विवरणः
 महेश पुत्र रघुनाथ निवासी कोलाहार, थाना नौहझील, मथुरा।
बरामदगीः
रूपया 250/- नगद।


गिरफ्तारी का स्थान 
दिनांक 30.07.2020, स्थानः-थाना नौहझील, मथुरा क्षेत्रान्र्तगत यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट के पास मानागढ़ी मोड़। 


एस0टी0एफ0 उ0प्र0 को विगत काफी दिनों से फरार/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाएॅ कारित करने की सूचना प्राप्त हो रही थी। इस सम्बन्ध में पुलिस महानिरीक्षक, एस0टी0एफ0 उ0प्र0 के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, उ0प्र0 लखनऊ एंव पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ मेरठ द्वारा एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में एसटीएफ फील्ड यूनिट आगरा द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। 
अभिसूचना संकलन के दौरान दिनांक 30.07.2020 को मुखबिर खास से ज्ञात हुआ कि महेश पुत्र रघुनाथ निवासी कोलाहार थाना नौहझील, मथुरा, जो कि दिनांक 10-12-2019 को जनपद मथुरा में डा0 निर्विकल्प अग्रवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ के  अपहरण काण्ड में वाॅछित है तथा जिस पर जनपद मथुरा से रू0 एक लाख का पुरस्कार घोषित है, थाना नौहझील, मथुरा क्षेत्रान्र्तगत यमुना एक्सप्रेस-वे के बाजना कट के पास देखा गया है। मुखबिर से प्राप्त इस इस सूचना को विश्वसनीयता का महत्व देते हुये, अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित किये जाने हेतु पुलिस उपाधीक्षक श्री श्याम कान्त  द्वारा तत्काल फील्ड यूनिट, आगरा में निरीक्षक श्री राजेश कुमार सिंह तथा निरीक्षक श्री अशोक कुमार के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया, जिसमें आरक्षी संतोश कुमार, आरक्षी बृजराज, आरक्षी अरविन्द राना, आरक्षी अनवर खान, आरक्षी प्रशंात चैहान, आरक्षी अंकित गुप्ता, आरक्षी अभिनय यादव, आरक्षी बल्देव पचेहरा, आरक्षी चालक भमर सिंह, आरक्षी चालक रामदीन तथा आरक्षी कमाण्डो चन्द्र पाल सिंह को सम्मलित किया गया। इन गठित टीमों को तत्काल ही मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान के लिये रवाना किया गया। मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान यमुना एक्सप्रेस- वे के बाजना कट के पास मानागढ़ी मोड पर पहुॅचे तो मुखबिर खास ने दूर से इशारा करके बताया कि एक व्यक्ति जो सफेद लोअर व नीली टी-शर्ट पहने कोने में खड़ा है वही इनामी अभियुक्त है। मुखबिर द्वारा अभियुक्त की पहचान तस्दीक किये जाने पर एस0टी0एफ0 टीमों द्वारा अभियुक्त को चारों ओर से घेराबन्दी करके गिरफ्तार किया गया, जिससे उपरोक्त बरामदगी की गयी। 
पूछताछ करने पर अभियुक्त महेश उपरोक्त उपरोक्त ने बताया कि वह मोबाइल टावर पर काम करके अपना जीवन यापन कर रहा था। उसके गांव कोलाहार के ही रहने वाले अनूप पुत्र जगदीश से घनिष्ठ सम्बन्ध थे। डा0 निर्विकल्प अग्रवाल के अपहरण की घटना को कारित करने के लिये अनूप ने ही दो अन्य लोगो सन्नी एवं नीतेश से उसकी मुलाकात करायी थी। इन्ही लोगो के साथ अपहरण की योजना साझा की गयी। इसी क्रम में दिनांक 10-12-2019 को हम लोगो ने डा0 निर्विकल्प अग्रवाल का सिटी हास्पीटल निकट गणेसरा तिराहा एन0एच0-2 मथुरा से अपहरण किया था। इस अपहरण के कुछ ही घण्टों में हमें फिरौती की रकम के रूप में रू0 52 लाख प्राप्त हो गये थे। तद्ोपरांत डा0 निर्विकल्प को हम लोगों ने मय कार के इस हिदायत के साथ छोड़ दिया था कि वह इस बात का जिक्र किसी से नही करेगा। फिरौती के रूप में प्राप्त हुयी रकम को हम चारो लोगो ने आपस में बांट लिया था। फिर माह फरवरी-2020 में इस घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत हुआ। इस बात की उसे जानकारी होने पर वह फरार हो गया था। तब से ही वह इधर-उधर भटकता फिर रहा था। परिवार से मिले हुये काफी समय हो जाने के कारण वह आज छिपते-छिपाते अपने गाॅव कोलाहार जा रहा था। अभियुक्त महेश द्वारा अपहरण के सम्बन्ध में बताये गये अन्य तथ्यों की एस0टी0एफ0 द्वारा छानबीन की जा रही है।
   गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को थाना हाईवे जनपद मथुरा की र0नं0 45 समय 17ः48 पर मु0अ0सं0 71/2020 धारा 364ए भादवि थाना हाईवे, मथुरा में दाखिल किया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना हाईवे जनपद मथुरा द्वारा की जा रही है।  


अभियुक्त महेष पुत्र रधुनाथ का ज्ञात अपराधिक इतिहासः
क0स0 मु0अ0स0 धारा          थाना जनपद
1        71/2020  364ए भादवि  हाईवे मथुरा
2       134/2019  392,342,452,34 भादवि  गोविन्द नगर मथुरा 
3       173/2013  323,506,342,376डी भादवि  3/4 पोस्को एक्ट नोैहझील मथुरा 
4       117/2014  3 यूपी गुण्डा एक्ट नोैहझील मथुरा 
5       198/2018  60 आबकारी अधि0 नोैहझील मथुरा 
6       472/2019  395,397 भादवि  सदर बाजार  मथुरा 
7 812/2012 147,148,504,506,323 भादवि  कोतवाली मथुरा