सपा के "आवाह्न संदेश यात्रा" के पांचवें दिन भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव संदेश की प्रतियां पहुंचायीं


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 जून। समाजवादी पार्टी का "आवाह्न संदेश यात्रा" के पांचवें दिन भी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव संदेष की प्रतियां पहुंचायीं। जिसमें केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा युवाओं को भर्तियों के नाम पर छला जा रहा है। पेपरलीक के बहाने नौजवानों को नौकरी से वंचित किया जा रहा है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में चार-चार भर्तियां अदालतों में लटकी हुई हैं। अधीनस्थ चयन बोर्ड भी नियमानुसार परीक्षाएं करा पाने में असमर्थ साबित हो रहा है। अधिकारी अपनी मनमानी कर भर्तियों के नियम तक बदल रहे हैं। साथ ही आरक्षण के नियमों की भी खिल्ली उड़ाई जा रही है।



विधानसभ मोहनलालगंज में विधायक अम्ब्रीष सिंह पुष्कर के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष उमेश वर्मा के साथ तमाम कार्यकर्ताओं ने साइकिल चलाकर ‘‘समाजवादी पार्टी का आवाह्न’’ संदेश यात्रा का संदेश घर-घर पहुंचाया।  
विधानसभा बी0के0टी0 के चिनहट ब्लाक के ग्राम गड़रियनपुरवा, छोआ भरवारा, मार्केट भरवारा क्रासिंग, जगतपालखेड़ा रोड़ मार्केट में जिला सचिव सुभाष यादव, रिंकू यादव, संतोष यादव, मुकेष यादव, अमित दुबे, मनोहर यादव, शैलेन्द्र सिंह चैहान एवं षिवा के साथ तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।



विधानसभा मलिहाबाद के कस्बा मलिहाबाद में पूर्व विधायक इन्दल रावत, पूर्व विधानसभा प्रत्याषी राजबाला रावत, जिला मीडिया प्रभारी रमेष सिंह ‘रवि’, विधानसभा अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह, वासुदेव यादव, गुड्डू यादव आदि लोगों ने संदेष यात्रा में परिपत्र वितरित किया।
     विधानसभा सरोजनी नगर के आजादनगर, तपोवननगर, बेहसा में कामिनी पटेल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष महिला सभा सुधा यादव, सरिता यादव, विमला यादव के साथ पार्टी की दर्जनों महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।