मुख्यमंत्री ने पूर्व निदेशक डाॅ0 प्रीतम सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 4 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय प्रबन्ध संस्थान, लखनऊ के पूर्व निदेशक डाॅ0 प्रीतम सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
       आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि डाॅ0 प्रीतम सिंह एक प्रख्यात शिक्षाविद् थे। मैनेजमेन्ट गुरु के रूप में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। डाॅ0 प्रीतम सिंह के निधन से शिक्षा जगत को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।