गड्ढे में बच्चों की डूबने से मृत्यु पर मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 1 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मैनपुरी में खेत के गड्ढे में भरे पानी में 04 बच्चों की डूबने से हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
     मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।