अखिलेश यादव से आज उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 30 जून। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज उत्तर प्रदेश ब्लाक प्रमुख संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना संकट और लाॅकडाउन से प्रभावित लोगों की मदद में संघ के सदस्य काफी सक्रिय रहे थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राहत कार्यों की जनता ने सराहना की है और लोग आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी सफलता चाहते हैं।
      आनंद त्रिपाठी के साथ प्रतिनिधिमण्डल में शामिल थे सुजीत सिंह, चंद्रमणि यादव, सपन कनौजिया सच्चे लाल, विनय प्रकाश अंचल, आलोक कुमार, नितेश कुशवाहा एवं प्रवीण कुमार।