योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक बाबूलाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 मई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक बाबूलाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
      आज यहां जारी एक शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री बाबूलाल एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। वे 05 बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।