रहीम नगर आदर्श व्यापार मन्डल ने थाना महानगर के कोरोना योद्धा पुलिसकर्मी व पत्रकार का सम्मान किया


महानगर एसएचओ यशवंत सिंह को सम्मानित करते अध्यक्ष मसीह उज़ जमा (गाँधी), रहीम नगर चौकी इंचार्ज परवेज अहमद को सम्मानित करते का0 अध्यक्ष मोहम्मद सोहराब


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 7 मई। कोरोना वायरस महामारी योद्धाओं को सम्मान देने की कड़ी में आज रहीम नगर आदर्श व्यापार मन्डल ने थाना महानगर के कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों व पत्रकार का सम्मान किया।



पत्रकार अजय कुमार वर्मा को सम्मानित करते अध्यक्ष मसीह उज़ जमा (गाँधी), का0 अध्यक्ष मोहम्मद सोहराब, उपाध्यक्ष रवि जैन, महामंत्री ज्ञानेंद्र उपाध्याय


       कोरोना वायरस महामारी से आम जनता को सुरक्षित रखने हेतु संघर्षरत थाना महानगर के एसएचओ यशवंत सिंह, रहीम नगर चौकी इंचार्ज परवेज अहमद और उनकी टीम के हेड कांस्टेबल उदय राज गौतम व सिपाही गण सोनिका तोमर,



हेड कांस्टेबल उदय राज गौतम को सम्मानित करते महामंत्री ज्ञानेंद्र उपाध्याय, कोषाध्यक्ष विनोद सोनी


राजन चौधरी, जितेंद्र, मोहम्मद अख्तर, सत्येंद्र गौतम व मोहम्मद साबिर आदि एवं पत्रकार अजय कुमार वर्मा का रहीम नगर आदर्श व्यापार मंडल ने उनके ऊपर फूलों की वर्षा तथा ताली बजा कर उनका सम्मान किया तथा उन सभी को सेनिटाइजर, मास्क, हैण्ड ग्लब्स देकर उनका आभार व्यक्त किया।



का0 सोनिका तोमर को सम्मानित करते उपाध्यक्ष रवि जैन और उनका उत्साहवर्धन करते चौकी इंचार्ज परवेज अहमद
      उपरोक्त सम्मान कार्यक्रम रहीम नगर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष मसीह उज़ जमा (गाँधी) के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं व्यापारियों में मुख्य रूप से कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद सोहराब, वरि० महामंत्री ज्ञानेंद्र उपाध्याय, कोषाध्यक्ष विनोद सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश साहू, उपाध्यक्ष रवि जैन एवं अन्य व्यापारी मौजूद थे।