पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, सफाईकर्मी, बिजलीकर्मी और पत्रकार श्रेष्ठ करोना योद्धा : मसीह उज़ जमा (गाँधी)


- रहीम नगर आदर्श व्यापार मन्डल ने कोरोना योद्धा बिजलीकर्मियों एवं डॉक्टरों का सम्मान किया।


- करोना के इस संकट में विद्युत कर्मचारियों, सफाईकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिस कर्मियों और पत्रकारों की बहुत बड़ी भूमिका है। इनका जितना भी सम्मान किया जाए उतना कम है। अगर यह लोग भी घरों में सिमट गए होते तो करोना की चुनौती से निपटना आसान ना होता। उन्होंने कहा समाज को इन सभी का अभिनंदन करना चाहिए और इनके द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। क्यूंकि आखिरकार यह लोग हम सब कि सुरक्षा के लिए हरदम तत्पर रहते है। जबकि इनका भी अपना परिवार है : अध्यक्ष मसीह उज़ जमा (गाँधी)



वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 08 मई। कोरोना योद्धाओं को सम्मान प्रदान करने कि कड़ी में आज रहीम नगर आदर्श व्यापार मन्डल ने कोरोना योद्धा बिजलीकर्मियों एवं डॉक्टरों का सम्मान किया।



       रहीम नगर आदर्श व्यापार मंडल ने आज कोरोना वायरस महामारी से आम जनता को सुरक्षित रखने हेतु महानगर वार्ड के कोरोना योद्धा बिजलीकर्मियों का उनके ऊपर फूलों की वर्षा कर उनका सम्मान किया तथा सभी बिजलीकर्मी जो क्षेत्र में कार्य करते है उनको सेनिटाइजर, मास्क, हैण्ड ग्लब्स देकर उनका आभार व्यक्त किया।



       सम्मान पाने वाले बिजलीकर्मियों में एस0डी0ओ0 महानगर एस0 के0 सिंह, एस0डी0ओ0 निरालानगर संतोष सिंह, कैंप असिस्टेंट हरीश एवं भीम प्रसाद, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, कमला बिष्ट, महेंद्र प्रजापति, मनोज तिवारी टी जी 2, लाइन मैन राम खिलावन, निजामुद्दीन, अवधेश सिंह, मोहम्मद अली, अनवर हुसैन, कैलाश चंद, धर्मेंद्र आदि थे। 


       इसके बाद व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी भाऊराव देवरस अस्पताल, महानगर पहुंचे, जहाँ उन्होंने वहाँ के डॉक्टरों के ऊपर फूलों की वर्षा के साथ ताली बाज़ा कर उनका सम्मान किया और उनका धन्यवाद अदा किया। सम्मान पाने वाले डॉक्टर्स में वरि० चिकित्साधिकारी डॉ रमेश चंद मिश्रा, चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनीष शुक्ल, डॉ आर0पी0 सागर, डॉ ज़ुबैर, लैब टेक्नीशियन हर्ष सहाय मिश्रा एवं आर के यादव, वार्ड बॉय रमजान अली थे।              
      उपरोक्त सम्मान कार्यक्रम रहीम नगर आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष मसीह उज़ जमा (गाँधी) के नेतृत्व में कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद सोहराब, वरि०महामंत्री ज्ञानेंद्र उपाध्याय, कोषाध्यक्ष विनोद सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश साहू, उपाध्यक्ष रवि जैन एवं अन्य व्यापारियों के सहयोग एवं मुख्य रूप से वरिष्ठतम समाजसेवी एवं पत्रकार अजय कुमार वर्मा कि उपस्थिति में हुआ।