प्रमिलादेवी फॉउंडेशन लॉकडाउन में महिलाओं और लड़कियों को मुफ्त में सेनेटरी नैपकिन मुहैया करा रही - पायल सोनी


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
वाराणसी 23 मई। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। ऐसे में ज्यादातर दुकानें बंद होने की वजह से कई लोगों को आवश्यक चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। खासकर महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन सहित अन्य जरूरी चीजों की कमी से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में प्रमिलादेवी फॉउंडेशन महिलाओं और लड़कियों को मुफ्त में सेनेटरी पैड मुहैया करा रही है।
       प्रमिलादेवी फॉउंडेशन की अध्यक्ष पायल सोनी ने बताया कि फॉउंडेशन की जिला को-ऑर्डिनेटर प्रीति जायसवाल, कोऑर्डिनेटर द्वय रेखा चौरसिया, व सरस्वती मिश्रा के साथ मिलकर लॉकडाउन के दौरान शहर की बस्तियों में रहने वाली महिलाओं को करीब 300 सेनेटरी नैपकिन वितरित किए हैं। और आगे भी किये जायेंगे।पायल सोनी के मुताबिक उनकी संस्था ने अभी तक बस्तियों में रह रही कुल 300 गरीब महिलाओं को पैड का मुफ्त में वितरण किया हैं वह कहती है कि महिलाओं को कई ऐसी समस्याएं और जरूरतें होती हैं, जो महिलाएं शायद किसी से कह नहीं पाती। फिर वह गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। महिलाओं में संक्रमण के फैलने की मुख्य वजह साफ-सफाई को लेकर होने वाली कोताही है। कोरोना के कारण इस समय वे अपनी सेहत को लेकर चाहकर भी फोकस नहीं कर पा रही हैं। इसलिए उन्हें साफ-सफाई के साथ जागरूक भी किया जा रहा है,ताकि वह सजग हो सके। और स्वस्थ रह सके।