मुख्यमंत्री ने सुप्रसिद्ध हाॅकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 25 मई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुप्रसिद्ध हाॅकी खिलाड़ी बलबीर सिंह सीनियर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
       आज यहां जारी अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बलबीर सिंह सीनियर ने अपनी प्रतिभा से भारत का गौरव बढ़ाया था। वे लन्दन (1948), हेलसिंकी (1952) तथा मेलबाॅर्न (1956) ओलम्पिक गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता रही भारतीय टीम के सदस्य थे। वे वर्ष 1975 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम के मैनेजर तथा चीफ कोच भी थे। श्री बलबीर सिंह के निधन से भारतीय हाॅकी को हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।
       मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए स्वर्गीय बलबीर सिंह सीनियर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।