मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 18 मई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद उन्नाव में एक सड़क दुर्घटना में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।
       मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रुपए तथा गम्भीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। 
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुँचकर पीड़ितों को हर सम्भव राहत प्रदान करने तथा सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। यूपीडा एवं पुलिस की टीम बचाव कार्यों में लगी हुई है।