मुख्यमंत्री ने दैवीय आपदा में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 मई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल (30 मई, 2020 को) प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आकाशीय बिजली/आंधी-तूफान जैसी दैवीय आपदा में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों के परिजनों को 04-04 लाख रुपए की राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। 
     मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तत्परता से प्रभावितों को राहत एवं मदद पहुंचाने का कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस आपदा में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराया जाए।
     ज्ञातव्य है कि राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा आज जारी अद्यतन रिपोर्ट में कल (30 मई, 2020 को) प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आंधी-तूफान व आकाशीय बिजली से कुल 43 जनहानि की सूचना दी गई है।