क्राइम : लूट के सोने,चाॅदी आभूषणों के साथ शातिर गिरफ्तार

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 26 मई। दिनांक 25.05.2020 को थाना मड़ियांव व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर दुबग्गा रोड यादव चैराहा के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ कार्यवाही में अभियुक्त वीरेन्द्र घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। घायल को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
       उल्लेखनीय है कि दिनांक 21.05.2020 को वादी से अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट की घटना कारित की गयी थी, जिसके संबंध में थाना मड़ियांव पर मु0अ0सं0 332/2020 धारा 392 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अनावरण के प्रयास किये जा रहे थे। पूछतांछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बरामद माल, रूपयो को उक्त लूट की घटना से संबंधित होना स्वीकार किया। इस संबंध में थाना मड़ियांव पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त - 
1-वीरेन्द्र निवासी ग्राम पहाड़पुर थाना महमूदाबाद सीतापुर। हालपता केवाड़ी दनियालपुर थाना कोतवाली बाराबंकी।
बरामदगी -
1-02 सोने का हार, 01 सोने का ब्रेसलेट, 01 सोने का झुमका, 01 जोड़ी सोने का टाॅप्स, 03 जोड़ी सोने क अंगूठी।
2-01 जोड़ी सोने का झुमका, 01 मांगबेदी, 01 सोने का लाॅकेट, 01 जोड़ी सोने की चूड़ी।
3-01 चाॅदी की पायजेब, 04 चाॅदी की पायल, 01 चाॅदी की अंगूठी, 05 चाॅदी के सिक्के 4-लूट के 20,000 रू0 नगद।
5-01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जीवित कारतूस, 01 खोखा कारतूस
6-01 मोटरसाइकिल