एसटीएफ : पंजाब से तस्करी कर बिहार ले जायी जा रही 50 लाख की अंग्रेजी शराब से लदा ट्रक बरामद

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अमित वर्मा
प्रयागराज। दिनाॅंक-25.05.2020 को एस0टी0एफ0, उ0प्र0 की फील्ड इकाई, प्रयागराज को पंजाब से अवैध शराब की 531 पेटी (कीमत लगभग 50 लाख रूपये) एवं एक ट्रक को बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।


गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. परमजीत सिंह पुत्र बूटा सिंह, लोहगढ़ रोड़, थाना धर्माकोट, जनपद मोगा, पंजाब।
2. लखवीर सिंह पुत्र जगराज सिंह, निवासी ग्राम धलौती, थाना कोटी सरेवा, जनपद मोगा, पंजाब।
  
बरामदगीः-
1. 531 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (लगभग 4740.48 लीटर-बाजार मूल्य लगभग 50 लाख रूपये)।
2. 01 अदद ट्रक नम्बर-आर0जे0-19 जीबी-8874।
3. 04 अदद मोबाइल फोन।
4. 02 अदद ड्राईविंग लाइसेन्स।
5. 02 अदद आधार कार्ड।
6. 01 अदद पैन कार्ड।
7. 01 अदद त्ण्ब्ण् मोटरसाईकिल (लखवीर सिंह)।
8. 01 अदद रूपये डेबिट।
9. 02 अदद फर्जी बिल्टी (सीमेन्ट की खाली बोरियों का)।
10.   नकद रूपये 6050/-।