अम्बुज पटेल ने क्षेत्रीय विधायक के इशारे पर पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों की पिटाई की भर्त्सना की

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 27 मई। युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने जनपद प्रतापगढ़ की पट्टी विधान सभा के ग्राम धुई गोविन्दपुर में हुए अग्नि काण्ड एवं आरोपियों के साथ साथ स्थानीय पुलिस द्वारा निर्दोष लोगों की की गई निर्मम पिटाई की भर्त्सना करते हुए कहा है कि यह घटना सत्ता पक्ष द्वारा प्रायोजित है और क्षेत्रीय विधायक के इशारे पर की गई है। इस अग्नि काण्ड में घटना स्थल पर देखने पर प्रतीत हुआ कि लाखों रुपयों की क्षति पहुंचाई गई है और कुर्मी समाज के नन्हे पटेल सहित कई लोगों एवं बच्चों और महिलाओं की बुरी तरह से आरोपियों ने पुलिस को साथ में लेकर बर्बरता से पिटाई की गई है।                                      रालोद प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्र नाथ त्रिवेदी ने बताया कि युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल के नेतृत्व में एक नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने घटना स्थल पर जाकर पीड़ित पक्ष के साथ साथ अन्य ग्रामीण भाइयों से घटना की जानकारी ली।
       श्री पटेल द्वारा महामहिम राज्यपाल को सम्बोधित ग्यापन भी जिलाधिकारी प्रतापगढ़ को दिया गया जिसमें माँग की गई है कि विपक्षी गणों पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाय तथा घायलों और अग्नि काण्ड की क्षति पूर्ति के लिए पाँच पाँच लाख रुपए मुआवजा दिया जाय।इसके साथ ही घटना की न्यायिक जांच माननीय उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायमूर्ति से कराई जाय ताकि दोषियों को दण्ड मिल सके।