अखिलेश यादव ने पंधारी यादव की माता के निधन पर दुःख व्यक्त किया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 11 मई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद प्रयागराज के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं फूलपुर (प्रयागराज) लोकसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी पंधारी यादव की पूज्यनीया माता श्रीमती ननकी देवी उम्र 92वर्ष के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।  
    अखिलेश यादव ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।