अखिलेश ने अहिल्या बाई होल्कर की आज 295वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 31 मई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महान शासक और मालवा प्रांत की महारानी अहिल्या बाई होल्कर की आज 295वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा है कि महारानी अहिल्या बाई होल्कर का नाम भारतीय इतिहास की सर्वश्रेष्ठ योद्धा रानियों में शुमार है। उनके शासनकाल के दौरान मराठा मालवा साम्राज्य ने सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ। उनका जन्म 31 मई 1725 को अहमद नगर, महाराष्ट्र में हुआ था।
     अहिल्या बाई होल्कर ने देशभर में कई हिंदू मंदिरों और धर्मशालाओं का निर्माण करवाया। अहिल्याबाई एक बहुत अच्छी प्रशासक थी और इंदौर शहर उनके शासनकाल के दौरान इसका गवाह बना। उन्होंने अपने राज्य में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में पानी की टंकियों, सडकों, घाटों, धर्मशालाओं आदि जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए निर्माण करवाया।
      श्री यादव ने कहा कि ‘एक शासिका जिसने शत्रुओं को दिखा दिया कि स्नेह, प्रेम और समर्पण की मूर्ति जब हाथ में तलवार लेकर रणभूमि में उतरती है तो शत्रुओं को भी पीछे भागने पर विवष होना पड़ा। अहिल्या बाई होल्कर महिला सशक्तिकरण की पक्षधर थी।