योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ पत्रकार नन्द किशोर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 27 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ पत्रकार नन्द किशोर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
   मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।