पुलिस ने रमजान पर भाई का तोहफा बहन के घर पहुंचाया


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 24 अप्रैल। लॉक डाउन में भाई के अनुरोध पर पुलिस ने बहन को रमजान का सामान पहुंचा कर इंसानियत की बेहतरीन मिसाल पेश की है।
      एडीसीपी मध्य चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि शनिवार से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। शुक्रवार को वसीम नाम के एक युवक ने फोन कर उन्हें बताया कि उसकी बहन नाजिश खुर्रमनगर में रहती है। धर्म के अनुसार रमजान में मायके से सामान जाता है। लेकिन लॉक डाउन होने की वजह से वह बहन के घर सामान भेज पाने में असमर्थ है।


जिसके बाद एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इंस्पेक्टर संजय शुक्ला, कांस्टेबल आशीष मिश्रा, विमल चंद्र और शोभित कुमार के साथ वसीम के घर से आवश्यक सामान लेकर उसकी बहन तक पहुंचाया। 
पुलिस की इस प्रकार के सहयोग पर दोनों परिवार के लोगों ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंसा की।