रंगारंग कार्यक्रमों और संगीत-नृत्य की प्रतियोगिताओं में सजा रहा युवा उत्सव का दूसरा दिन 


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ। इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रहे 23 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव आज दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रमों संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिताओं की गतिविधियांें से सजा रहा। युवा शिल्प ग्राम ने युवा कीर्ति तथा मार्स हाल के सामने सन स्क्वायर पर विभिन्न राज्यों के प्रतिभागी अपनी उत्साहपूर्ण जोशीली उपस्थिति दर्ज कराते रहे।
इन्दिारा गंाधी प्रतिष्ठान के चार मुख्य हालों में आज संगीत एवं नृत्य की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें जुपीटर हाल में लोक नृत्य, मार्स में लोेकगीत, प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जबकि मरकारी में शास्त्रीय नृत्य मणिपुरी एवं कत्थक तथा प्लूटो हाल में हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मरकरी हाल में आयोजित शास्त्रीय नृत्य में मणिपुरी नृत्य प्रतियोगिता के लिए 09 राज्यों- राजस्थान, आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, केरल, उड़ीसा, मणिपुर, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियों ने प्रतिभागिता की। कत्थक नृत्य में प्रतिभाग के लिए उत्तर प्रदेश, उड़ीसा हिमाचल प्रदेश, झारखण्ड, महाराष्ट्र, हरियाणा, बिहार, कर्नाटक, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, उत्तराखंड तथा केरल सहित कुल 15 राज्यों के प्रतिभागियों ने नाम दर्ज कराया।
प्लूटो हाल में चल रही हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायन एकल प्रतियोगिता में 17 राज्यांे  गुजरात, गोवा, आन्ध्र प्रदेश, पंजाब, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, केरल, उत्तराखंड, जम्मू एवं कश्मीर, बिहार, महाराष्ट्र तथा मणिपुर से आये प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग दर्ज कराया गया।
जुपीटर हाल में लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आज 09 राज्यों द्वारा प्रतिभागिता दर्ज कराई गई है। आज प्रतिभाग करने वाले राज्यों में झारखण्ड़, मणिपुर, गुजरात, महाराष्ट्र राजस्थान, उत्तर प्रदेश जम्मू एवं कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा त्रिपुरा शामिल हैं। लोकनृत्य में प्रति राज्य एक दल की प्रस्तुति निर्धारित की गयी है। लोकगीत प्रतियोगिता में भी प्रति राज्य एक दल के प्रदर्शन को स्थान दिया गया है। मार्स हाल में आयोजित लोकगीत प्रतियोगिता में आज 25 राज्यों के दलों ने प्रतिभागिता दर्ज कराई है। लोकगीत प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागिता दर्ज कराने वाले राज्यों में मणिपुर, जयपुर, हरियाणा, उड़ीसा, राजस्थान, पुडुचेरी, गुजरात, छत्तीसगढ़, जम्मू एवं कश्मीर झारखण्ड, गोवा, दिल्ली, सिक्किम, हिमांचल प्रदेश, कर्नाटक, पंजाब, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश दमन दीव, उत्तराखंड, बिहार, तमिलनाडू, केरल, प0 बंगाल तथा महाराष्ट्र शामिल हैं।
ज्ञात है कि युवा उत्सव आयोजन के क्रम में कल दिनांक 14 जनवरी 2020 को एकल शास्त्रीय संगीत वादन, शास्त्रीय नृत्य- ओडिसा एवं कचिपुड़ि तथा एकाकी कर्नाटक गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।- अजय द्विवेदी