मुख्यमंत्री ने स्टोन क्रशर दुर्घटना में हुई मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 04 जनवरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद झांसी में बरुआसागर थाना क्षेत्र स्थित लक्षमणपुरा में एक स्टोन क्रशर की चहारदीवारी गिरने से लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को तत्काल दुर्घटना स्थल पर व्यापक राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाये तथा पीड़ितों को अनुमन्य आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध करायी जाये।
     मुख्यमंत्री ने हादसे में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।