कांग्रेसियों द्वारा हवन कर प्रियंका की दीर्घायु की कामना की गई

वेबवार्ता/अजय कुमार वर्मा        
लखनऊ 12 जनवरी। अ0भा0 कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0 श्रीमती प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज उ0प्र0 युवा कांग्रेस कार्यालय पर कांगे्रसजनों द्वारा हवन कर प्रियंका गांधी के दीर्घायु होने की कामना की गयी।
आज स्वामी विवेकानन्द जयन्ती अवसर पर स्वामी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर जयन्ती मनायी गयी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शैलेन्द्र तिवारी बबलू, दीपेन्द्र सिंह दीपांकर, अखिलेश कुमार वर्मा, विशाल तिवारी, शहबाज खान, अवरल प्रभात, शिवम त्रिपाठी, अनिल सैनी, उमेश कुमार यादव, शिवानी यादव, प्रीति तिवारी, दीपिका अरोड़ा, आसिफ खान समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।