काजी हाउसों के पुननिर्माण/स्थापना एवं संचालन हेतु 343.20 लाख रुपये स्वीकृत
लखनऊः 08 जनवरी। उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिला पंचायतों में काजी हाउसों के पुननिर्माण/स्थापना एवं संचालन हेतु 343.20 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

पंचायतीराज विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश के अनुसार स्वीकृत धनराशि का व्यय नियमानुसार किया जायेगा। कांजी हाउसों का निर्माण कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से कराया जायेगा। इसकी समीक्षा हेतु जनपद स्तर पर एक नोडल अधिकारी नामित किया जायेगा, जनपद का नोडल अधिकारी प्रतिमाह निर्माण की प्रगति से शासन एवं निदेशक, पंचायतीराज को अवगत कराया जायेगा। निर्माण कार्य में वित्तीय नियमों का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जायेगा। : सतीश चन्द्र भारती