एस0टी0एफ0 : 25 हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 04 जनवरी। एस0टी0एफ0, उत्तर प्रदेश को जनपद गाजियाबाद से कुख्यात अपराधी रू0 25 हजार ईनामी नौशाद पुत्र मेहरबान को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई। गिरफ्तार अभियुक्त नौशाद पुत्र मेहरबान के विरूद्ध थाना खोड़ा जनपद गाजियाबाद पर अभियोेग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
अभियुक्त का विवरणः
1-नौशाद पुत्र मेहरबान नि0 ग्राम-सदरपुर थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ हाॅल नि0 खोड़ा कलौनी, थाना खोड़ा, जनपद गाजियाबाद। 
बरामदगीः-
1. 01 अदद मोटर साईकिल पल्सर 200 बिना नम्बर। 
2. 01 तमंचा 315 बोर।
3. 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।
4. 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर।
5. 01 फर्जी पहचान-पत्र (विनोद कुमार पुत्र देवेन्द्र नि0 प्लाट-74, सी ब्लाक, ककरौला दिल्ली, जिस पर अभियुक्त की फोटो चस्पा है) 
6. 01 मोबाईल फोन।
7. 210 रूपये नगद। 
गिरफ्तारी का स्थान व समयः-
दिनांक 04.01.2020, स्थानः- हिण्डन नहर की पटरी चैकी लोधी चैक, थाना खोड़ा समयः-14ः35 


अभियुक्त नौशाद पुत्र मेहरबान का आपराधिक इतिहासः
क्र0सं0 मु0अ0स0      धारा                 थाना जनपद
1       438/2016 302, 201 भादवि खोडा गाजियाबाद
2      1044/2019 223, 224 भादवि कविनगर गाजियाबाद