"टेढ़ी पुलिया, कुर्सी रोड  आदर्श व्यापार मंडल" का गठन, विनेश सिंह चेयर मैन व भोला अध्यक्ष बने

- नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह अगले सप्ताह कुर्सी रोड घरौंदा कांपलेक्स पर आयोजित होगा।


वेब वार्ता (न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा
लखनऊ 19 दिसंबर। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, ट्रांस गोमती के तत्वधान में ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम की अध्यक्षता में टेढ़ी पुलिया, कुर्सी रोड के व्यापारियों की एक बड़ी बैठक घरौंदा कांपलेक्स पर आयोजित हुई। व्यापारियों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की इकाई "टेढ़ी पुलिया, कुर्सी रोड आदर्श व्यापार मंडल" का गठन किया गया।
 सर्व सम्मति से ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम की उपस्थिति में  पदाधिकारियों का चयन किया गया। विनेश सिंह को चेयरमैन, अरविंद त्रिपाठी (भोला) को अध्यक्ष ,मुजीब खान को महासचिव ,प्रेम कांत गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर धनंजय अवस्थी, ऋषि कांत ,परमेश्वर दीन, प्रदीप निगम ,आशीष जी (छोटू) ,प्रशांत राठोर, सुजीत शर्मा एवं उपाध्यक्ष पद पर राजन जायसवाल, अमित, शहनाज ,कुलदीप, कलीम, अशोक सिंह, निशांत वर्मा, अब्दुल्ला अरसद,  सचिव के पद पर सुनील, अविनाश अवस्थी, मोहम्मद शकील, मोहम्मद अशफाक ,कशिश कटियार, फरहान मोहम्मद सिराज, संयुक्त सचिव के पद पर मोहम्मद अजहर, संगठन मंत्री के पद पर मोहम्मद खालिद, प्रचार मंत्री के पद पर अमित साहू एवं विधि सलाहकार के पद पर जे पी सिंह का चयन किया गया।
अनिरुद्ध निगम ने बताया नवगठित कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह अगले सप्ताह में आयोजित किया जाएगा तथा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।