राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने जनसुनवाई कर 30 प्रकरणों का किया निस्तारण

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा  
लखनऊ 18 दिसम्बर। उ.प्र. राज्य महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर रोकथाम और पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलायें जाने के उद्देश्य से आज आयोग मुख्यालय लखनऊ पर महिला जनसुनवाई की गयी। सुनवाई के दौरान 30 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, शेष प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही कर प्रगति आख्या उपलब्ध कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दियेे। अध्यक्ष ने आयोग मुख्यालय पर विभिन्न जनपदों से आये 06 पीड़ित आवेदिकाओं एवं आवेदकों द्वारा दिये गये नवीन प्रार्थना पत्रों व साथ ही विभिन्न माध्यमों से आयोग कार्यालय में प्राप्त नवीन प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। 
   इसके अतिरिक्त आज अध्यक्ष श्रीमती विमला बाथम के निर्देशानुसार प्रदेश के विभिन्न 24 जनपदों में आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह एवं सदस्यों के द्वारा भी महिला उत्पीड़न की घटनाओं की संबंधित जनपदों के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक कर पीड़ित महिलाओं की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिन 24 जनपदों में महिला जनसुनवाई की गयी इनमें मेरठ, मुजफ्फरनगर, भदोही, फिरोजाबाद, सिद्धार्थनगर, बरेली, बलरामपुर, देवरिया, सम्भल, चन्दौली, मुरादाबाद, हाथरस, बुलन्दशहर, जालौन, कानपुर देहात, रायबरेली, कौशाम्बी, अयोध्या, आजमगढ़, बाराबंकी, बदायूं, सोनभद्र, महोबा व मऊ शामिल हैं।- इंजेश सिंह