क्राइम : पुलिस कार्यवाही में 50 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार

वेबवार्ता/अमित वर्मा 
 बस्ती- दिनांक 19.12.2019 को थाना कोतवाली व क्राइम ब्रान्च की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान ग्राम भैंसहिया प्राथमिक विद्यालय के पास मोटर साइकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया, जिसमें क्राइम ब्रान्च के निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा घायल हो गये। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी कार्यवाही में पुरस्कार घोषित अपराधी मंगल घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार किया गया। मौके से 01 अन्य बदमाश फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। 
       उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध जनपद बस्ती, प्रयागराज आदि जनपदों के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास व आम्र्स एक्ट आदि के 15 अभियोग पंजीकृत हैं एवं अभियुक्त जनपद प्रयागराज के थाना झुसी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 157/2019 धारा 147/120बी/ 302/307 भादवि में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रू0 का पुरस्कार घोषित था। 
 इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
गिरफ्तार अभियुक्त
1. मंगल निवासी सेमरा चिगन थाना कलवारी जनपद बस्ती। 
बरामदगी
1. लूट को 3500 रू0 नगद
2. 01 तमंचा 315 बोर, 01 जीवित, 02 खोखा कारतूस आदि