झारखण्ड में कांग्रेस गठबन्धन को मिली विजय पर कोंग्रेसियों में खुसी की लहर, बटी मिठाइयां   


वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 23 दिसंबर। झारखण्ड में कांग्रेस गठबन्धन को मिली विजय पर उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय में कांग्रेसजनों द्वारा मिष्ठान्न वितरण कर खुशियां मनायी गयीं एवं कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने झारखण्ड की सम्मानित जनता द्वारा कांग्रेस के प्रति अपार विश्वास व्यक्त करने पर जागरूक मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया है और कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की बंटवारे की राजनीति को झारखण्ड की जनता ने पूरी तरह नकार दिया है।  
     इस मौके पर अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के सचिव-प्रभारी उ0प्र0 धीरज गुर्जर ने कहा कि झारखण्ड की जीत लोकतन्त्र की जीत है। झारखण्ड में जनता की जीत हुई है और कांग्रेस पार्टी की नीतियों और मूल्यों की जीत हुई है, इससे पूरे देश में कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है।
     प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रशासन सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव ने बताया कि इस मौके पर प्रमुख रूप से डी0के0 आनन्द, सोम विकल, राकेश पाण्डेय, अंकित सक्सेना, आसिम मुन्ना, रविन्द्र सिंह, रईस अहमद, अयूब सिद्दीकी, श्रीराम यादव, तहजीब आलम, अख्तर मलिक, रौशन सिंह आदि सैंकड़ों कांग्रेसजन शामिल रहे।