जनपद न्यायालय संत कबीर नगर में गवाहों हेतु स्थायी प्रतीक्षालय के निर्माण के लिए 9.84 लाख रु0 स्वीकृत

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 24 दिसम्बर। उत्तर प्रदेश सरकार नेे जनपद न्यायालय संत कबीरनगर के नवनिर्मित न्यायालय परिसर में गवाहों हेतु स्थायी प्रतीक्षालय के निर्माण के लिए 9.84 लाख रुपये (नौ लाख चैरासी हजार रु0) धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है।
न्याय विभाग द्वारा इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है। शासनादेश में कार्यदायी संस्था सी0एस0एण्ड डी0एस0 उ0प्र0 जल निगम को निर्देशित किया गया है कि इस धनराशि का उपयोग 31 मार्च, 2020 तक अवश्य कर लिया जाय।- अजय द्विवेदी