अखिलेश यादव ने शेखूपुर गांव में रेप पीड़िता के परिवारीजनों से भेंट कर उन्हें सपा की तरफ से पांच लाख रूपए का चेक देने के साथ न्याय का भरोसा दिलाया


 वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 24 दिसम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहान के शेखूपुर गांव में रेप पीड़िता के परिवारीजनों से भेंट कर उन्हें समाजवादी पार्टी की तरफ से पांच लाख रूपए का चेक देने के साथ न्याय का भरोसा दिलाया। रेप पीड़िता ने विगत 16 दिसम्बर 2019 को एस.पी. उन्नाव के कार्यालय परिसर में आरोपितों पर कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर आत्मदाह कर लिया था। 21 दिसम्बर 2019 को उसका निधन हो गया। सरकार ने पीड़ित परिवार को कोई मदद नहीं दी।
    श्री यादव ने उन्नाव जनपद के ही हिन्दनगर भाटनखेड़ा थाना बिहार में एक और रेप पीड़िता के परिवार को भी समाजवादी पार्टी की ओर से 5 लाख रूपए का चेक दिया और रेप पीड़िता के आत्मदाह की प्रथम सूचना पुलिस को देने वाले रवीन्द्र जायसवाल को भी 50 हजार रूपए की मदद की व्यवस्था की है। श्री अखिलेश यादव ने कहा कि रेप पीड़िता के परिवारी जनों को सुरक्षा के साथ इंसाफ भी मिलना चाहिए। भाजपा सरकार ने उनके प्रति संवेदनाशून्य रवैया अपनाया है।
    अखिलेश यादव के साथ इस यात्रा में राजेन्द्र चौधरी, नरेश उत्तम पटेल, सुनील सिंह साजन, उदयराज यादव, श्याम किशोर, धर्मेन्द्र सिंह यादव, बदलू खां, श्रीमती मनीषा दीपक, जयसिंह जयंत भी शामिल रहे।
     अखिलेश यादव का लखनऊ से उन्नाव जाते हुए रास्ते में लगभग दस स्थानों पर हजारों लोगों ने स्वागत किया। मोहान मोड़ से हसनगंज तक बच्चे-बूढ़े, नौजवान, किसान, औरतें सभी की भीड़ 'अखिलेश यादव संघर्ष करो, आगे बढ़ो-सब आपके साथ है' के नारे लगा रहे थे। लोगों ने कहा कि लखनऊ से कन्नौज तक हाॅट मिक्स प्लांट की सड़क समाजवादी सरकार में बनायी गयी, जिससे इस क्षेत्र के गांवों को आवागमन की सुविधा मिल सकी।  
     आगरा-एक्सप्रेस-वे मोड़ पर लखनऊ के जिलाध्यक्ष जयसिंह जयंत के साथ एहसन अजीज चेयरमैन मलिहाबाद, वीर बहादुर सिंह, नागेन्द्र यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, जिलाजीत पाल, कृष्ण मुरारी, मनोज यादव, राजेश यादव और राशिद अली ने अखिलेश यादव का स्वागत किया। खुशहालगंज में इरशाद खां, हलीम खान, शानू भाई, शंकर सिंह चैहान तथा अरविन्द यादव ने, हरदोइया मोड़ पर नागेन्द्र सिंह, पप्पू गौतम, अनिल यादव ने तथा शिवरी मोड़ पर पूर्व विधायक श्याम किशोर यादव तथा इंदल रावत, जितेन्द्र गुड्डू, चंदशेखर यादव, देवेन्द्र सिंह जीतू, नवीन धवन बंटी और कृष्ण कुमार पटेल, रमेश रावत ने स्वागत किया।
     इब्राहिमगंज में चांदभाई, मनीष यादव, सुशील गुड्डू, शब्बीर खान, पवन यादव तथा राजेन्द्र गौतम ने श्री अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया। रानीगंज काकोरी थाना क्षेत्र लखनऊ में अखिलेश यादव ने मोहम्मद वसीम (चांद) और मोहम्मद वकील के आवास पर रूककर वार्ता की।