अखिलेश यादव ने क्रिसमस पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी 

वेबवार्ता(न्यूज़ एजेंसी)/अजय कुमार वर्मा 
लखनऊ 24 दिसम्बर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्रिसमस पर्व पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि यीशु के जन्म को पूरे विश्व में सोल्लास मनाया जाता है।
      ईसामसीह ने मानवता को शांति, प्रेम तथा करूणा का संदेश दिया है। उन्होंने अपने विरोधियों के लिए भी क्षमा मांगी।